देव उठनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम विवाह में सम्मिलित हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
देव उठनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम विवाह में सम्मिलित हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा


भोपाल, 20 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तुलसी-शालिग्राम विवाह के पावन अवसर पर कजलीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में 1001 तुलसी के पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि तुलसी हमारे सनातन धर्म में पूजनीय है। तुलसी-शालिग्राम विवाह हमारी प्राचीन धार्मिक परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। इस परंपरा के माध्यम से हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी सनातन संस्कारों से जोड़ सकते हैं।

विधायक शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि तुलसी केवल पूजन तक सीमित न रहे, बल्कि हर घर के आंगन में पहुंचे। इसी उद्देश्य से कजलीखेड़ा में 1001 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि इस अभियान को और विस्तार देते हुए अगले वर्ष 5 हजार तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति और पर्यावरण को सदैव पूजनीय माना गया है। तुलसी का पौधा हमारी धार्मिक आस्था, पारिवारिक परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। अधिक से अधिक घरों तक तुलसी पहुंचाना और नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ना इस पहल का उद्देश्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story