उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मिले विंध्य विकास प्राधिकरण और एमपीएससीएससी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मिले विंध्य विकास प्राधिकरण और एमपीएससीएससी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष


उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मिले विंध्य विकास प्राधिकरण और एमपीएससीएससी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष


भोपाल, 29 अप्रैल (हि.स.) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से बुधवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में ‘विंध्य विकास प्राधिकरण’ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल ने सौजन्य भेंट की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डॉ. पटेल को नवीन दायित्व के आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉ. पटेल के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पटेल अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष ने भी की भेंट

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नवीन दायित्व के लिए उपाध्यक्ष कांकर को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर जनसेवाओं को सशक्त करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story