उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कैरियर कॉलेज भोपाल में अत्याधुनिक कैंसर ब्लॉक का किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now

भोपाल, 16 मार्च (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने साेमवार काे राजधानी भाेपाल स्थित कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में अत्याधुनिक कैंसर ब्लॉक का शुभारंभ किया। उन्होंने एलेक्टा हार्मनी (स्वीडन) की विश्वस्तरीय रेडिएशन मशीन सेवा का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान बताया गया कि नवीन कैंसर ब्लॉक में लीनियर एक्सीलरेटर तथा पीईटी-सीटी जैसी आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनकी सहायता से प्रदेश के मरीजों को अब भोपाल में ही उच्चस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को बड़े अस्पतालों में इलाज का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि भोपाल के साथ ग्वालियर, इंदौर, रीवा और जबलपुर के मेडिकल कॉलेजों में भी कैंसर उपचार के लिए आधुनिक ब्लॉक तैयार किए गए हैं। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम के लिए प्राकृतिक खेती और रसायनमुक्त भोजन को अपनाने पर भी जोर दिया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और निवारक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर स्वस्थ समाज के साथ विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story