दतियाः यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर किए दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
दतियाः यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर किए दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


दतिया, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका शाल-श्रीफल और पुष्पमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

दतिया प्रवास के दौरान उन्होंने परिवार सहित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि हालिया चुनावों में मिली सफलता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब-जब पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करता है, तब-तब जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को विभिन्न राज्यों में जनसमर्थन मिला है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, महामंत्री अतुल भूरे, रोहित दुबे, अमित सेन, कपिल अहिरवार, अरविंद गुप्ता, गौरव दुबे और सागर प्रोहित सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story