अनूपपुर: सेतु निगम विलंब किया तो होगा लंका दहन- पं. कन्हैयालाल मिश्रा

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: सेतु निगम विलंब किया तो होगा लंका दहन- पं. कन्हैयालाल मिश्रा


अनूपपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर निर्माण के लिए नगरवासी संघर्षरत हैं। इसके लिए लोगों ने कई जतन किया किंतु निर्माण कार्य की कछुआ गति से खरगोश की गति में नहीं चल पा रहा है।

रेलवे द्वारा 14 जनवरी को आरओबी-61 गार्डर लॉन्चिंग होने के बाद अब दोनों तरफ के निर्माण के लिए सेतु निगम की जिम्मेदारी है वह कितने समय में कार्य पूर्ण कर पाएगा। सेतु निगम के कार्यशैली देखकर नहीं लगता कि लोकसभा चुनाव 2028 के पहले इसे पूर्ण कर पाएंगे। शुक्रवार को भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सेतु निगम को चेतवानी देते हुए कहा कि कार्य में विलंब किया तो अब होगा लंका दहन। ज्ञात हो कि गत दिनो भगवा पार्टी ने फ्लाईओवर निर्माण स्थ8ल पर हनुमान चालीसा के 108 पाठ किया था।

भारतीय गण वार्ता पार्टी लगातार धार्मिक आयोजनों के बाद कार्य करते हुए नगरवासियों की समस्याञओं को उठा रहीं हैं। फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की धीमी गति को लेकर रेलवे के बाद अब सेतु निगम सहित जिला प्रशासन को सचेत करने के लिए ईश्वर का सहारा लेकर कार्यक्रम कराया जायेंगा।

भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष पं. कन्हैयालाल मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति में जब कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय तक बाधित रहता है, तब ईश्वर से मार्गदर्शन हेतु यज्ञ, मंत्रोच्चारण एवं हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है। कवन सो काज सकल जग माहीं,जो नहि होय तात तुम पाहिं इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया है, ताकि वर्षों से लंबित फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण शीघ्र पूर्ण हो सके और नगरवासियों को राहत मिल सके। जिसके बाद विधिवत हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

उन्होंने कहा रेलवे ने अपने कार्य 14 जनवरी की रात्रि शहर के बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर ब्रिज (आरओबी -61) के निर्माण कार्य में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। यदि लोक निर्माण सेतु निगम कार्य में विलंब करेगा तो सुंदरकांड के पश्चात भगवा पार्टी लंका दहन का कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

रेलवे द्वारा तैयार स्ट्रक्चर को बिंच मशीन की सहायता से रेल पटरियों के बीच लॉन्चिंग (स्थापना) कर दी गई।इस कार्य में रेलवे के इंजीनियर उनके ठेकेदार एवं वर्कर पूरे उत्साह के साथ गर्डर की लॉन्चिंग का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर दिए। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य को देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। स्थानीय लोगों का कहना था कि फ्लाईओवर बनने से शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story