जबलपुर : मुंबई के तूफान में गिरे होर्डिंग में जबलपुर के चंसोरिया दंपत्ति की मौत

जबलपुर : मुंबई के तूफान में गिरे होर्डिंग में जबलपुर के चंसोरिया दंपत्ति की मौत
WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : मुंबई के तूफान में गिरे होर्डिंग में जबलपुर के चंसोरिया दंपत्ति की मौत


जबलपुर , 16 मई (हि.स.)। मुंबई के घाटकोपर में आए तूफान में जबलपुर के चंसोरिया दंपति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चंसोरिया दंपति पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल डलवाने के लिए खड़े हुए थे। उसी समय तेज तूफान की वजह से एक बड़ा होर्डिंग गिरा और दोनों उसमें दब के मृत हो गए। इस हादसे के बाद उनके परिजन उनको तलाशते रहे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले दिनों मुंबई में आये आंधी तूफान में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान मलबे में दो और शव बाहर निकले। यह शव रिटायर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता के थे। हाल ही में मनोज मुंबई एटीसी से जनरल मैनेजर के पद पर रिटायर हुए थे। वह जबलपुर के निवासी थे एवं अपनी पत्नी अनीता के वीजा के काम के लिए मुंबई अपनी कार से गए हुए थे। काम के बाद वह घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। इसी दौरान तेज हवाएं चलने लगी और आंधी चली इसमें 250 टन बजनी होर्डिंग पेट्रोल पंप पर जा गिरा। इस हादसे की खबर सुनकर उनके बेटे ने जबलपुर से उनको कॉल किया। लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उसके बाद चंसोरिया के बेटे ने मुंबई में रहने वाले अपने दोस्त को फोन किया। जिसको लेकर उनके दोस्त ने मुंबई में मनोज चंसोरिया एवं अनीता चंसोरिया के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने जब चंसोरिया दंपति के फोन की लोकेशन ट्रेस की तो वह लोकेशन घाटकोपर के पेट्रोल पंप के पास आई। पुलिस ने इस लोकेशन को देखते हुए आशंका व्यक्त की और जो दो शव मिले जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी उनके बेटे को दिखाए। उनके बेटे ने उन दोनों शवों की पहचान मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के रूप में की। मुंबई हादसे में चंसोरिया दंपति के मृत होने की सूचना पर उनके परिजनों में सदमे की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि रिटायरमेंट के बाद मनोज चंसोरिया की पत्नी अनीता चंसोरिया जबलपुर में बसने वाले थे।

हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story