राजगढ़ः काम के दौरान बिगड़ी 24 वर्षीय मजदूर की तबीयत, अस्पताल में मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः काम के दौरान बिगड़ी 24 वर्षीय मजदूर की तबीयत, अस्पताल में मौत


राजगढ़, 26 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह उपचार के दौरान 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की काम करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भीलखेड़ी, थाना बोड़ा निवासी 24 वर्षीय अशोक पुत्र कमलसिंह भिलाला बुधवार सुबह काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी में चिकित्सकों ने युवक की मौत का कारण हृदयाघात होना बताया है। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बताया गया कि अशोक अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसकी अचानक मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story