राजगढ़ः कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जांच जारी


राजगढ़, 3 मई अप्रैल(हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में बोड़ा जोड़ के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच षुरु की।

पुलिस के अनुसार कंटेनर क्रमांक एचआर 58 एफ 3184 हाइवे क्रॉस करते समय संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार बृजमोहन (48) पुत्र किशनलाल भाटी, निवासी कोटराबिहार, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बृजमोहन सब्जी विक्रेता थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के समय वे नरसिंहगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन को कब्जे में लिया और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story