राजगढ़ः छत से गिरने पर 7 वर्षीय मासूम की मौत, जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः छत से गिरने पर 7 वर्षीय मासूम की मौत, जांच शुरू


राजगढ़,16 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम संवासी में एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। अंधेरे में छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए मासूम ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम संवासी निवासी योगेश (7) पुत्र बबलू वर्मा रात के समय घर की छत पर गया था। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उसे नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार योगेश अपनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story