मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि देश को परमाणु शक्ति के रूप में सशक्त पहचान दिलाने में अहम योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अद्वितीय योगदान अविस्मरणीय रहेगा। बड़े सपने देखने और साकार करने की प्रेरणा युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

