राजगढ़ः रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने शुरू की जांच


राजगढ़ः रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने शुरू की जांच


राजगढ़, 20 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम कीलखेड़ा के पास रुठियाई- मक्सी रेल रूट पर बुधवार अलसुबह एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम कीलखेड़ा निवासी दौलजी पुत्र रामलाल विश्वकर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया क‍ि वृद्ध मानसिक रूप से कमजोर थे और बिना बताए घर से निकल गए थे। परिवारजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि सुबह रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिलने की खबर मिली। हालांकि व्यक्ति ट्रैक तक कैसे पहुंचे और उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक स्तर पर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना से परिवार और ग्रामीणों में दुःख का माहौल है, वहीं पुलिस त्वरित रूप से तथ्यों को सामने लाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story