दमोह में नई जिम्मेदारी से पहले आस्था का स्पर्श: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने प्रमुख तीर्थों में किया दर्शन

WhatsApp Channel Join Now

दमोह, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभालने से पहले आस्था और परंपरा के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की। सोमवार को पदभार ग्रहण से पूर्व उन्होंने जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जनकल्याण व विकास के लिए आशीर्वाद लिया।

सबसे पहले वे जागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां सपरिवार विधि-विधान से पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक संपन्न हुआ और उन्होंने अपने प्रशासनिक दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।

इसके बाद कलेक्टर बांदकपुर धाम पहुंचे, जो बुंदेलखंड का प्रसिद्ध शिव तीर्थ है। यहां उन्होंने स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल नजर आया।

आस्था यात्रा का अंतिम पड़ाव कुंडलपुर जैन तीर्थ रहा, जहां उन्होंने ‘बड़े बाबा’ की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर नमन किया। कुछ समय यहां बिताते हुए उन्होंने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया और समाज में सद्भाव की कामना की।

इस अवसर पर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा जनसेवा के कार्यों में नई प्रेरणा देती है। उन्होंने संकेत दिया कि दमोह में पारदर्शी प्रशासन, तेज विकास और जनहित उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को ही वे दमोह कलेक्टर के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में उत्साह है और लोगों को प्रशासनिक कार्यों में नई गति की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव

Share this story