दमोह जिला जेल में मनी भाई दूज, बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई

WhatsApp Channel Join Now
दमोह जिला जेल में मनी भाई दूज, बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई


दमोह जिला जेल में मनी भाई दूज, बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई


दमोह जिला जेल में मनी भाई दूज, बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई


दमोह, 11 नवंबर (हि.स.)। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को मध्य प्रदेश के दमोह जिला जेल में भी उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर जेल प्रशासन ने बंदियों से उनकी बहनों और परिजनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस बार जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए जेल परिसर के खुले मैदान में विशेष इंतजाम किए थे। बताया गया कि पहली बार खुले मैदान में इस तरह की व्यवस्था की गई, जिससे बहनों और परिजनों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिला।

भाई दूज पर जेल पहुंचे परिजनों में खासा उत्साह नजर आया। बहनें अपने साथ तिलक और मिठाई लेकर पहुंचीं। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज से भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान कई भावुक और आत्मीय दृश्य भी देखने को मिले। लंबे समय से जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए यह अवसर परिवार के स्नेह और अपनत्व को महसूस करने का माध्यम बना।

जेल उप अधीक्षक मांगीलाल पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर भाई दूज के अवसर पर यह विशेष व्यवस्था की गई है। पहले स्थान की कमी के कारण खुले मैदान में मुलाकात कराना संभव नहीं हो पाता था, लेकिन अब पर्याप्त जगह उपलब्ध होने से यह इंतजाम किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और परिजनों को भाइयों से मिलने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बंदियों के जीवन में सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं। त्योहारों पर परिवार के सदस्यों से मिलने और उनके साथ समय बिताने से बंदियों को भावनात्मक संबल मिलता है। उन्होंने सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं भी दीं। जेल परिसर में की गई इस विशेष व्यवस्था से परिजन भी संतुष्ट नजर आए। भाई दूज के इस आयोजन ने बंदियों को परिवार के स्नेह और रिश्तों की आत्मीयता से जुड़ने का अवसर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775506 Articles

Share this story