दमोह:होटल दमयंती पैलेस में गैस सिलेंडर से लगी आग, एक की मौत, एक गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
दमोह:होटल दमयंती पैलेस में गैस सिलेंडर से लगी आग, एक की मौत, एक गंभीर


दमोह:होटल दमयंती पैलेस में गैस सिलेंडर से लगी आग, एक की मौत, एक गंभीर


दमोह:होटल दमयंती पैलेस में गैस सिलेंडर से लगी आग, एक की मौत, एक गंभीर


दमोह:होटल दमयंती पैलेस में गैस सिलेंडर से लगी आग, एक की मौत, एक गंभीर


दमोह, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह शहर स्थित होटल दमयंती पैलेस में शनिवार को एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान कैटरिंग स्थल पर गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, होटल के एक हॉल में अग्रवाल परिवार का पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान हॉल में कैटरिंग का कार्य भी चल रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क गई, जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए। आग लगते ही होटल का सायरन बजा और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।

होटल में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एच.आर. पांडे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी सहित पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान गौरव नाम के एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री को जांच के लिए जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के वास्तविक कारण और घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में एसडीएम सौरभ गंधर्व और सीएसपी एच.आर. पांडे से जानकारी ली गई। वहीं होटल प्रबंधन के प्रतिनिधि आकाश राय तथा कैटरिंग का कार्य करने वाले लोगों से भी घटना के संबंध में संवाद किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव

Share this story