दमोह हाईवे पर चीलघाट पुल में 18 चक्का ट्रक पलटा, दो लोगों के फंसे होने की आशंका; SDRF का रेस्क्यू जारी

WhatsApp Channel Join Now

दमोह, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दमोह हाईवे मार्ग स्थित चीलघाट पुल पर एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा कुम्हारी से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। इसी बीच एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

दो लोगों के फंसे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के अंदर दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम ट्रक को काटकर अथवा आवश्यक तकनीकी सहायता से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है।

हादसे के कारण हाईवे मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। पुलिस टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू ऑपरेशन में आवश्यक सहयोग कर रही है।

फिलहाल दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और एसडीआरएफ की कार्रवाई पूरी होने के बाद दुर्घटना की स्थिति और नुकसान का वास्तविक आकलन सामने आने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव

Share this story