राजगढ़ः गाय के सौदे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व चाकू, पांच घायल

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः गाय के सौदे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व चाकू, पांच घायल


राजगढ़, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र के पशु हाट में मंगलवार दोपहर गाय के सौदे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार शाजापुर जिले के बनेसिंह ने अफजल नामक व्यक्ति को 16 हजार रुपए गाय बेची थी, बाद में किन्हीं कारणों के चलते गाय का सौदा केंसिल हो गया, इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

विवाद में शाजपुर निवासी सुनील पुत्र मेहरबानसिंह, लाड़सिंह पुत्र बंशीलाल और नानूराम गुर्जर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें अफजल फकीर और उसके पिता सलीम फकीर को चोंटे लगी। इसी बात पर अफजल और सलीम ने चाकू से हमला किया, जिसमें सुनील और लाड़सिंह को पीठ में गंभीर चोटें लगी वहीं नानूराम गुर्जर को उंगली में गंभीर जख्म हो गया।

पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। थानाप्रभारी शकुंतला बामनिया का कहना है कि मामले में दोनों पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं अफजल और उसके पिता सलीम फकीर को हिरासत में लिया, जिन्हें अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story