क्रिकेट खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल ने किये ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल ने किये ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन


उज्जैन, 19 जून (हि.स.)। शुक्रवार सुबह क्रिकेट खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए।

उन्होंने चर्चा में कहा कि यहां आने का अनुरोध कई बार मित्रों ने किया। आज सौभाग्य प्राप्त हुआ। एक अलग ही अनुभव प्राप्त हुआ, जिसे बयां नहीं कर सकता। मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्था बहुत अच्छी थी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा यजुवेंद्र चहल का स्वागत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story