भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय गिरी क्रेन, कांग्रेस पार्षद सहित दो घायल

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय गिरी क्रेन, कांग्रेस पार्षद सहित दो घायल
WhatsApp Channel Join Now
भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय गिरी क्रेन, कांग्रेस पार्षद सहित दो घायल


भोपाल, 9 जून (हि.स.)। भोपाल में रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। एमपी नगर में क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण के दौरान नगर निगम की क्रेन गिर गई। हादसे में वार्ड 66 से कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत समेत दो लोगों को चोट आई है। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार घटना दोपहर 1.20 बजे की है। एमपी नगर चौराहे पर रविवार को क्षत्रिय समाज के लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा के माल्यार्पण के लिए जुटे थे। इस दौरान जैसे ही वार्ड 66 से कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत माल्यार्पण के लिए जैसे ही क्रेन पर पहुंचे। जैसे ही क्रेन ऊपर उठी, वह गिर गई। इससे पार्षद राजपूत को चोट आई है। पार्षद जितेंद्र सिंह के पैर में फ्रैंक्चर हुआ है। इसके अलावा उनके साथ क्रेन पर सवार उनके मामा ऋषि सिंह राजपूत को चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद नगर निगम की लापरवाही सामने आई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story