इनवेस्ट इंडिया सेमिनार में प्रदेश के शिल्पियों ने दर्ज कराई भागीदारी

इनवेस्ट इंडिया सेमिनार में प्रदेश के शिल्पियों ने दर्ज कराई भागीदारी


भोपाल, 22 सितंबर (हि.स.)। इनवेस्ट इंडिया कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में हुए सेमिनार में म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम और हथकरघा विकास निगम की ओर से प्रदेश के शिल्पियों ने भागीदारी दर्ज कराई है।

जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने गुरुवार को बताया कि सेमिनार में मध्यप्रदेश के एक-जिला एक उत्पाद योजना के चयनित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें प्रदेश के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पियों की विशेष भागीदारी रही है। प्रदेश के सुप्रसिद्ध बाग प्रिंट के शिल्पी मोहम्मद बिलाल खत्री एवं काजीम खत्री ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/ डा. मयंक

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story