अनूपपुर: कांग्रेस का 'वोट बचाओ,देश बचाओ' अभियान, 2028 के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: कांग्रेस का 'वोट बचाओ,देश बचाओ' अभियान, 2028 के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग


अनूपपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक भाई जगताप ने संबोधित किया।

कांग्रेस नेताओं ने वर्ष 2028 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय बैलेट पेपर से कराने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि मतदान की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिस पर आम जनता का भरोसा बना रहे। पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान जिले की प्रभारी अजय सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह मरावी, मयंक त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए।

कांग्रेस ने उठाया मतदाता अधिकारों का मुद्दा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और इसकी रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशें हो रही हैं। पार्टी ने मतदाता सूची और मतदान व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की बात कही।

निष्पक्ष चुनाव को बताया लोकतंत्र की बुनियाद

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं। उनके मुताबिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं के मन में संदेह पैदा होना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story