अनूपपुर: कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें - गुरमीत सिंह

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें - गुरमीत सिंह


अनूपपुर: कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें - गुरमीत सिंह


अनूपपुर , 1 दिसंबर (हि.स.)।कांग्रेस कार्यकर्ता एकजूट होकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करें। वह कार्यकर्ता, नेता संगठन में आगे आए जो पार्टी को अपना पूर्ण समय दे सकते हैं। यह बात रविवार काे अनूपपुर जिले के नवनियुक्त प्रभारी गुरमीत सिंह (मांगू) ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रभारी ने जिला समन्वय समिति विधानसभा कोतमा, अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्षों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग बैठक की।

कांग्रेस प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कांग्रेस संगठन में नया बदलाव और देखने को मिलेगा। कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का एक महाअभियान प्रारंभ किया जा रहा है तथा सक्रिय नए लोगों को मौका देने का प्रयास किया जाएगा। आगामी समय में कार्यकर्ताओ की राय लेकर ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर कमेटी, वार्ड, पंचायत समितियों का गठन किया जाएगा। बैठक में सहप्रभारी साबित्री सिंह ने भी अपनी बात कहीं।

बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील सराफ, करतार सिंह, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजन राठौर, एनएसयुआई जिला अध्यक्ष रफी अहमद, किसान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बासुदेव चटर्जी, वरिष्ठ राम अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष रामलाल पटेल, सुनील पटेल, जिला उपाध्यक्ष मयंक त्रिपाठी,अनूपपुर मंडल अध्यक्ष मनीष भोजबानी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोजमेरी,सरिता सोनी, दीपा सिंह,विवेक यादव, गुड्डू मिश्रा,नरेन्द्र सिंह (मुन्ना), सहित सभी पदाधिकारी ने संगठन को लेकर अपनी बात रखी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story