दतिया में बुधवार को कांग्रेस का विजय जुलूस और धन्यवाद सभा, जीतू पटवारी होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
दतिया में बुधवार को कांग्रेस का विजय जुलूस और धन्यवाद सभा, जीतू पटवारी होंगे शामिल


दतिया, 04 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के उपलक्ष्य में बुधवार को विजय जुलूस एवं धन्यवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाह विशेष रूप से शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार विजय जुलूस बुधवार शाम चार बजे पीताम्बरा मंदिर के मुख्य द्वार के सामने स्थित मल्टी पार्किंग परिसर से प्रारंभ होगा। जुलूस राजगढ़ फाटक, गांधी रोड, तिगेलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार और पटवा तिराहा होते हुए किला चौक पहुंचेगा, जहां धन्यवाद सभा आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का जुलूस मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। किला चौक, हनुमानगढ़ी, श्रीराम कॉम्प्लेक्स, बुंदेला कॉम्प्लेक्स, अग्रवाल धर्मशाला, तिगेलिया तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

कांग्रेस संगठन ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से विजय जुलूस और धन्यवाद सभा में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story