मंदसौर में कांग्रेस का तिरंगा मार्च, निष्पक्ष चुनाव की उठाई मांग

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर में कांग्रेस का तिरंगा मार्च, निष्पक्ष चुनाव की उठाई मांग


मंदसौर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा कथित वोट चोरी के विरोध में सोमवार को मंदसौर में कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर नारे लगाए गए।

मार्च की शुरुआत विधायक विपिन जैन के कार्यालय से हुई। वहां से कांग्रेस कार्यकर्ता बीपीएल चौराहा, गोल चौराहा और नई आबादी होते हुए वापस विधायक कार्यालय पहुंचे। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के समर्थन में आवाज उठाई।

इस मौके पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार जनता की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। वोट की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी।

तिरंगा मार्च में विनोद शर्मा, विकास दशोरा, सुरेंद्र कुमावत, श्याम गुगर, कमलेश सोनी, इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला, अनीता भदोरिया, सुनीता बंडी, तरुण खींची, राजनारायण लाड़, सुनील बसेर और विश्वास दुबे सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759690 Articles

Share this story