अनूपपुर: छुलहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: छुलहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की चेतावनी


अनूपपुर: छुलहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की चेतावनी


अनूपपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के छुलहा रेलवे स्टेशन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न रेलवे समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शनिवार को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैतहरी ने पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष रजन कुमार राठौर के नेतृत्व में छुलहा स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से बिलासपुर रेल मंडल एवं बिलासपुर जोन के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतवानी देते हुए कहा कि समय-सीमा में ठोस कार्रवाई और संतोषजनक लिखित जवाब नहीं आता है तो कांग्रेस चरणबद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेगी। जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

ब्लॉक अध्यक्ष रजन कुमार राठौर ने बताया कि बंद ट्रेनों का ठहराव तत्काल बहाल हो,कोरोना काल के पूर्व रुकने वाली ट्रेनें इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस,भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर- चिरमिरी, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव पुनः करने की मांग सहित छुलहा रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज को प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 की ओर सड़क,बस स्टैंड तरफ और प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 की ओर सड़क तक बढ़ाने की मांग शामिल हैं।

ज्ञापन में कहा गया हैं कि लेवल क्रॉसिंग बंद कर लगभग 1 किमी दूर अंडरब्रिज बनाया गया है। अंडरब्रिज से ग्राम पंचायत छुलहा रोड एवं ग्राम पंचायत सेंदुरी रोड तक गुणवत्तापूर्ण सीसी डामरीकृत पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। हर्री-बर्री, वीक-60 एवं बाईपास अंडरब्रिज में बारिश के दौरान भारी जलभराव से आवागमन बाधित होता है। उचित जल निकासी,नाली,ड्रेनेज और पंपिंग व्यवस्था की मांग।रेलवे लिंक रोड का डामरीकरण एवं नाली निर्माण कराने, खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने और असुरक्षित तरीके से ट्रैक पार करने की मजबूरी को खत्म करने के लिए वैकल्पिक मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था। 15 दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों द्वारा छुलहा स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया जाए। ट्रेनों के ठहराव पर 15 दिन में प्रक्रिया शुरू कर लिखित अवगत कराया जाए। फुट ओवरब्रिज, सड़क, नाली, जल निकासी के लिए 30 दिन में तकनीकी सर्वे और कार्ययोजना बने। 30 दिन में की गई कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान विधानसभा जयसिंहनगर प्रभारी आशीष त्रिपाठी ,गुलाब पटेल ब्लॉक अध्यक्ष अनूपपुर,पूर्व प्रदेश युवक काँग्रेस सचिव संजय सोनी,आरटीआई जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला महामंत्री राघवेंद्र पटेल,विवेक यादव,राजू राम पटेल,लखन कोल सरपंच सेन्दुरी, स्वामीदीन बैगा सरपंच बर्री,मधुरी कोल सरपंच छुलहा, भवनसिंह सरपंच लखनपुर,गणेश सिंह सरपंच अमगांवा, दुक्खु कोल सरपंच पिपरिया, रामवती राठौर जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक-20,मनोज राठौर जनपद उपाध्यक्ष जैतहरी,मोहनलाल राठौर उपसरपंच,गुलाब पटेल उपसरपंच, संतोष महरा उपसरपंच,संतोष राठौर,काँग्रेस सेवादल रामसजीवन गौतम,कमलेश राठौर,रामसिंह राठौर,ठाकुर दीन राठौर पूर्व उपसरपंच,रामसिंह राठौर,उपाध्यक्ष मनोज सिंह राठौर, जनपद सदस्य रामवती राठौर सहित सेंदुरी, छुलहा,वर्री, अमगमा,पिपरिया सहित आसपास के ग्रामों के सरपंच,जनप्रतिनिधि,कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व आम नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story