अनूपपुर: रेलवे समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, ट्रेनों के ठहराव और ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: रेलवे समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, ट्रेनों के ठहराव और ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग


अनूपपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की लंबे समय से लंबित रेलवे एवं जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलवे महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के नाम का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए मांग की गई हैं जिसमें वेकटनगर एवं निगौरा रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज का पूर्व में दिया गया आश्वासन को शीघ्र पूरा करने, अनूपपुर रेलवे आरक्षण केंद्र के समय में की गई कटौती समाप्त कर पूर्व व्यवस्था बहाल करने, कोरोना काल के पूर्व ट्रेनों का संचालित चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, अनूपपुर जिले के बिजुरी एवं कोतमा क्षेत्र के यात्रियों को इससे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहडोल से नागपुर का का विस्तार कर इसे अनूपपुर या अंबिकापुर तक करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग शामिल हैं।

इसके अलावा स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया के बाहर सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा उपलब्ध कराने तथा वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी से शहरवासियों और राहगीरों को प्रतिदिन यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि महा प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर को वेकटनगर-निगौरा स्टेशनों में यात्री ट्रेनों के ठहराव के लिए लिए एक वर्ष में 8 पत्र लिख कर मांग कर चुके हैं। जिसका आश्वासन रेलवे ने दिया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया हैं।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वासुदेव चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष संतोष पांडे, जिला महामंत्री सत्येंद्र दुबे, नगरीय निकाय के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, पार्षद रियाज अहमद, मंडल अध्यक्ष रजन सिंह राठौड़, आशुतोष सिंह मार्को, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रफी अहमद, विधानसभा अध्यक्ष अनूपपुर सैफ रिजवी, जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story