अनूपपुर: गेंहू खरीदी में स्लॉट बुक करने एवं वंचित किसानों के उपार्जन क्रय करने की कांग्रेस ने सौपा मांग पत्र

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: गेंहू खरीदी में स्लॉट बुक करने एवं वंचित किसानों के उपार्जन क्रय करने की कांग्रेस ने सौपा मांग पत्र


अनूपपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में बुधवार को रवि उपार्जन फसल बिक्री हेतु स्लॉट बुक कराए जाने एवं पंजीयन से वंचित किसानों के उपार्जन को समर्थन मूल्य पर क्रय कराए जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर दिलीप पाण्डेय को ज्ञापन सौपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि जिले के बहुत से किसानों का गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए अभी तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं हो पाया है। जिन किसानों ने पंजीयन करवा भी लिया है, वह अब स्लॉट बुकिंग के लिए परेशान हो रहे हैं। बार-बार 'सर्वर डाउन' होने की वजह से ऑपरेटर काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया लटक गई है।

मांग पत्र में कहा गया हैं कि रवि उपार्जन वर्ष 2026-27 के समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु अनूपपुर जिले में बहुतायत किसानों का अभी तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं हो पाया है जिन किसानों का पंजीयन हो गया है उनका स्लॉट बुक नहीं हो रहा है। पंजीयन एवं स्लॉट बुकिंग दोनों में ऑपरेटर द्वारा सर्वर की समस्या बताई जा रही है। किसानों के रवि उपार्जन खेत खलिहानों में असुरक्षित पड़ा हुआ है जिससे नुकसान होने की आशंका बना हुआ है। ब्लॉक कांग्रेस जैतहरी / अनूपपुर ने मांग की कि पंजीयन से वंचित किसानों का उपार्जन समर्थन मूल्य पर कराए जाने का व्यवस्था किया जाए एवं पंजीकृत किसानों के स्लॉट बुकिंग समय पर करवा कर उपार्जन की खरीदी समर्थन मूल्य पर कराए जानेकी बात कहीं।

इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक जिला अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमे जिले एवं कांग्रेस संगठन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमे अनुशासन समिति गठन करने के लिए तथा जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा पर सहमति बनी। अगले माह मई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति के समक्ष भाजपा के पूर्व पार्षद अंकित सोनी एवं भाजपा युवा नेता सर्वेश पांडेय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का आवेदन प्रस्तुत किया। जिसमे आवेदन स्वीकार करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story