अनूपपुर: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच की मांग

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच की मांग


अनूपपुर: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच की मांग


अनूपपुर: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच की मांग


अनूपपुर: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच की मांग


अनूपपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू चौहान’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामतपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक करीब दो किलोमीटर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी के बीच गेट खोलकर परिसर में प्रवेश किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। कलेक्ट्रेट परिसर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार कौशलेन्द्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।

कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था आवश्यक है। पार्टी के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची और चुनावी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न किसी भी शंका का समाधान संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कर किया जाना चाहिए, ताकि नागरिकों का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास कायम रहे।

कांग्रेस ने मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त से संबंधित पार्टी द्वारा उठाए गए सवालों की संवैधानिक स्तर पर समीक्षा की मांग की। ज्ञापन में चुनावी निष्पक्षता पर लगाए गए आरोपों की जांच कर जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अजय सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुनील सराफ सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, समन्वय समिति के सदस्य, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, वार्ड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पंचायतीराज संगठन, अनुसूचित जाति कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story