राजगढ़ः दशहरे पर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया, लगाए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः दशहरे पर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया, लगाए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे


राजगढ़ः दशहरे पर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया, लगाए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे


राजगढ़, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दशहरे के अवसर पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने पुतले को ‘कलयुग का रावण’ बताते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन बिरसा मुंडा चैराहे पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।

जिला महामंत्री राशिद जमील के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से पुतला लेकर निकले और बिरसा मुंडा चैराहे पर पहुंचकर उसका दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।

राशिद जमील ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और निष्पक्ष चुनाव इसकी पहचान हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चुनावों में वोट चोरी की आशंका जताई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची के आदेश पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव व्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764071 Articles

Share this story