शहडोल: मुख्यमंत्री दौरे से पहले कांग्रेसी हिरासत में, काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे

WhatsApp Channel Join Now

शहडोल, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। काले झंडे दिखाने का ऐलान करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई शहडोल, धनपुरी, बुढ़ार और अमलाई थाना क्षेत्रों में हुई।

मुख्यमंत्री आज शहडोल पहुंचे कर जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे और करीब 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।

कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का विरोध करने की तैयारी की थी। कुछ कार्यकर्ता काले कपड़े और राजनीतिक तस्वीरें लेकर विरोध दर्ज कराने वाले थे। हालांकि, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की संख्या और पहचान को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

राजनीतिक माहौल गरमाया

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रशासन एक ओर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है, वहीं कांग्रेस के विरोध की तैयारी ने राजनीतिक चर्चा बढ़ा दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766464 Articles

Share this story