अनूपपुर: राहुल गांधी पर प्रकरण पंजीबद्ध पर भड़के कोंग्रसी, किया विरोध -प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: राहुल गांधी पर प्रकरण पंजीबद्ध पर भड़के कोंग्रसी, किया विरोध -प्रदर्शन


अनूपपुर: राहुल गांधी पर प्रकरण पंजीबद्ध पर भड़के कोंग्रसी, किया विरोध -प्रदर्शन


अनूपपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर भी जलाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण किया था। उन्होंने इसे दलित विरोधी मानसिकता बताया।

विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाकर जनता के सामने रखा तो उनके खिलाफ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दी गई। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम से संबंधित मंच को गंगाजल से धोए जाने की घटना सामने आई है। कांग्रेस ने इसे दलित समाज के सम्मान से जोड़ते हुए भाजपा की विचारधारा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खड़गे देश के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। यदि उनके साथ जाति के आधार पर भेदभाव की घटना हो सकती है तो आम अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कर दी। भाजपा सरकार की तानाशाही और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कार्रवाई बताया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से सामतपुर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया तथा मोदी-शाह के पोस्टर जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता वापस कांग्रेस कार्यालय लौट आए। यहां 'संविधान विचार सभा' का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story