राजगढ़ः दिग्विजय सिंह की यात्रा के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बांटे पीले चावल, घर-घर जाकर दिया निमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः दिग्विजय सिंह की यात्रा के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बांटे पीले चावल, घर-घर जाकर दिया निमंत्रण


राजगढ़, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जनसंपर्क किया। यात्रा के जिले में प्रवेश करने के अवसर पर उन्होंने नगर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर नागरिकों को पीले चावल और पत्रक देकर शामिल होने का निमंत्रण दिया।

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत राजमहल से हुई। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर और ढोल के साथ निकले। इसके बाद पटवा बाजार सहित नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में घरों और दुकानों पर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया गया।

प्रियव्रत सिंह ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील प्रियव्रत सिंह ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं द्वारा धर्म की आड़ में किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी के खिलाफ आवाज उठानी है और धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर आवाज उठाने और यात्रा में भागीदारी करने का आह्वान किया।

यात्रा का सोमवार रात पड़ाव सारंगपुर में रहेगा। 27 अक्टूबर को सारंगपुर से रवाना होकर यात्रा गुलावता पहुंचेगी। 28 अक्टूबर को गुलावता से निकलकर खुजनेर में रात्रि विश्राम होगा। 29 अक्टूबर को खुजनेर से रवाना होकर यात्रा करेड़ी पहुंचेगी। 30 अक्टूबर को करेड़ी से चलकर राजगढ़ में रात्रि पड़ाव रहेगा। 31 अक्टूबर को राजगढ़ से रवाना होकर यात्रा कालीपीठ पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 1 नवंबर को यात्रा गुना जिले में प्रवेश करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story