मप्रः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करने पर मोदी को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now

भोपाल, 09 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल की शुरूआत करने की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। देवड़ा ने नव नियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों को भी बधाई दी है।

उन्होंने रविवार देर शाम जारी बयान में कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में तेजी आयेगी। उन्होंने मध्यप्रदेश को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मिले प्रतिनिधित्व पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास को अब और ज्यादा तेजी मिलेगी।

देवड़ा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत देश का मान सम्मान पूरे विश्व में फैलेगा। विश्व शांति और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर पूरा विश्व भारत देश की ओर देख रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story