उज्जैन में कामाख्या तंत्र पीठ आश्रम में अखण्ड यज्ञ का समापन
उज्जैन, 08 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के बड़ा पुल स्थित पंचदशनाम जूना अखाड़ा के जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज के कामाख्या तंत्र पीठ आश्रम पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन अन्तर्गत कामाख्या शक्तिपीठ द्वारा चल रहे 72 घंटे के अखंड यज्ञ का समापन सोमवार को भंडारे के साथ हुआ। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज,गोवर्धन पीठ शामिल हुए।
आयोजन को लेकर आश्रम परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया। नितेश कुमार ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के आगमन पर जूना अखाड़ा के हिमालय गिरी महाराज के सान्निध्य में स्वागत किया गया। पश्चात शंकराचार्य 72 घंटे के अखंड यज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने कहा कि बाबा महाकाल का बुलावा आया इसलिए हम उज्जैन आए। तीन दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में सहभागी बने। पटियाला से जगद्गुरु भुवनेश्वर नंदगिरी महाराज,असम डिब्रूगढ़ से त्रिवेणीपूरी महाराज, जूनागढ़ के जीतू भारतीय थानापति महाराज, कन्हैया पुरी थानापति महाराज, पुजारी सूरज गिरी, जैसलमेर से पूर्व सरपंच सुजान सिंह हड्डा, रेखा वैष्णव, भगवान दास, निलेश सोलंकी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

