मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुच्छेद 370 और 35 ए की समाप्ति के 7 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुच्छेद 370 और 35 ए की समाप्ति के 7 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं


भोपाल, 05 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुच्छेद 370 एवं 35ए की समाप्ति के 7 साल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि एक विधान, एक निशान, एक प्रधान की मूल भावना के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2019 में 5 अगस्त को ही अनुच्छेद-370 और 35-ए की विभाजनकारी व्यवस्था को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता को मजबूती प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास, लोकतंत्र और समान अधिकारों की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं तथा 'विकसित भारत' के निर्माण में पूर्ण सामर्थ्य और गति के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story