इंदौरः धार सड़क हादसे के घायल मरीजों से मिले संभागायुक्त, चिकित्सकों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः धार सड़क हादसे के घायल मरीजों से मिले संभागायुक्त, चिकित्सकों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश


इंदौरः धार सड़क हादसे के घायल मरीजों से मिले संभागायुक्त, चिकित्सकों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश


इंदौर, 30 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार की रात हुई दु:खद सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मिलने के लिए इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े गुरुवार को श्री अरबिन्दो अस्पताल पहुँचे। यहाँ उन्होंने अस्पताल प्रमुख डॉ. महक भंडारी से घायलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

संभागायुक्त डॉ. खाड़े श्री अरबिन्दो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले और उन्होंने उनके स्वास्थ्य उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों में केसर भाई, निर्मला बाई, विक्रम भाई, आशा बाई, बेबी मनीषा और निशा से मिलकर उन्हें विश्वास दिलाया कि अस्पताल में सभी का इलाज समुचित रूप सुनिश्चित किया जा रहा है।

संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का उचित उपचार किया जाए। उन्हें समय पर दवाइयाँ और आवश्यक जाँच की जाए। किसी भी मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। संभागायुक्त ने घायल मरीजों के परिजनों से भी संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि अस्पताल में मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, डॉ. राघवेंद्र रायंगर, अरबिन्दो अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी श्री राजीव सिंह एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहें।

संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सभी घायलों का अस्पताल में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। गंभीर घालयों को एक-एक लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने घोषणा की गई है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story