सागरः कलेक्टर और एसपी ने आधी रात को शराब दुकानों पर मारा छापा

WhatsApp Channel Join Now
सागरः कलेक्टर और एसपी ने आधी रात को शराब दुकानों पर मारा छापा


सागरः कलेक्टर और एसपी ने आधी रात को शराब दुकानों पर मारा छापा


सागर, 17 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में अवैध और मिलावटी शराब की बिक्री पर लगाम कसने के उद्देश्य से कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने सोमवार देर रात आबकारी विभाग की टीम के साथ शहर की विभिन्न शराब दुकानों पर अचानक छापेमारी की।

प्रशासनिक अमले ने रात के समय शहर के आधा दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर स्थित देशी और विदेशी शराब दुकानों पर दबिश दी। इस विशेष जांच अभियान के दायरे में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बेहद बारीकी से हर पहलू की जांच की। उन्होंने दुकानों में रखी शराब की पेटियों और बोतलों को निकलवाया और अपने सामने ही बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करवाया। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि दुकानों में बेची जा रही शराब वैध है या नहीं, उसका बैच नंबर क्या है और उसकी सप्लाई किस डिस्टिलरी या वेयरहाउस से हुई है।

जांच के उपरांत कलेक्टर और एसपी ने सभी शराब दुकान संचालकों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि वे आबकारी नियमों का शत-प्रतिशत और कड़ाई से पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि पाए जाने पर सीधे लाइसेंस निरस्त करने और कठोर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और दुकान संचालकों को अपने परिसर के बाहर किसी भी तरह की अहातानुमा गतिविधि या भीड़ जमा न होने देने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस देर रात हुई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778840 Articles

Share this story