मंदसौरः कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पिपलिया मंडी ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया
मंदसौर, 31 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने शुक्रवार को जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र का भ्रमण किया। कलेक्टर ने पिपलिया मंडी ट्रेनिंग ग्राउंड पहुंचकर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का निरीक्षण किया। यहां उनके द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन मौजुद थे।
पिपलिया मंडी विश्राम ग्रह पर विकास खंड स्तरीय बैठक लेकर कलेक्टर शासन की योजनाओं निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत हुए क्षेत्र की सामान्य जानकारी भी प्राप्त की। शासन की लाडली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ियों के संचालन, एनआरसी केंद्र संचालन की जानकारी प्राप्त की। ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र में स्कूलों तथा छात्रावासों के संचालन से भी अवगत हुए स्टाफ संख्या तथा छात्र संख्या की जानकारी प्राप्त की। पुरानी नरेगा तथा वर्तमान वीबी जी राम जी योजना की भौतिक तथा वित्तीय उपलब्धि की समीक्षा की। नगर परिषद अधिकारी को नागरिक सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम से राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी गई। राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में निराकरण के लिए निर्देश दिए।
आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया पूर्व तैयारी के साथ ही शिविर के सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता की विशेष रूप से समीक्षा की गई। बताया गया कि क्षेत्र में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं है कलेक्टर द्वारा पेयजल स्त्रोत की जानकारी प्राप्त की गई किसी भी समस्या की स्थिति में वैकल्पिक पेयजल स्रोत निर्माण के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विकासखंड स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

