ग्वालियरः मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण


ग्वालियर, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 30 व 31 अगस्त को ग्वालियर प्रवास पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 30 अगस्त को राजमाता विजय राजेश सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही रीजनल टूरिज्म कोनक्लेव में भाग लेंगे। इसी तरह 31 अगस्त को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में अग्रवाल महासभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, साथ ही थाटीपुर स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर भगवान श्री गणेश की वंदना करेंगे।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुक्रवार देर शाम इन सभी स्थलों पर पहुंचकर कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लिया उन्होंने सभी कार्यक्रमों को गरिमामय एवं सुव्यस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story