जबलपुर: कलेक्टर के अवकाश पर प्रशासनिक कमान रामप्रकाश अहिरवार के हाथों में

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर: कलेक्टर के अवकाश पर प्रशासनिक कमान रामप्रकाश अहिरवार के हाथों में


जबलपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अवकाश पर जाने के चलते प्रशासनिक जिम्मेदारी रामप्रकाश अहिरवार को सौंपी गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार उन्हें अस्थायी रूप से कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अवकाश अवधि, जो संभवतः 14 अप्रैल तक रहेगी, के दौरान रामप्रकाश अहिरवार जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

प्रभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी है। अपने इस अल्प कार्यकाल में वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे।

इसके अलावा, आगामी पर्वों और महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर निगम आयुक्त के दायित्वों के साथ अब वे कलेक्ट्रेट की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story