छिंदवाड़ाः सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए

WhatsApp Channel Join Now
छिंदवाड़ाः सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए


छिंदवाड़ा, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे हों।

बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम सत्र में सड़क संबंधी विभागों में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, एम.पी.रोड डेव्लपमेण्ट कार्पोरेशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई, तो वहीं दूसरे सत्र में भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों, जिनमें जनजातीय कार्य विभाग, म.प्र हाउसिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग (भवन) आदि के अंतर्गत निर्माणाधीन और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर नारायन ने सभी निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे हों। जो कार्य समय सीमा निकल जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं, लापरवाह ठेकेदारों को टर्मिनेट और ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कुछ निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई और संबंधित निर्माण एजेंसी को गति और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Share this story