अनूपपुर: कोयला भरे ट्रक मोड पर आमने-सामने टकराए, 4 घंटे तक आवागमन रहा प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: कोयला भरे ट्रक मोड पर आमने-सामने टकराए, 4 घंटे तक आवागमन रहा प्रभावित


अनूपपुर, 16 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को कृषि उपज मंडी मोड़ के समीप कोयल परिवहन कर रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। जिससे सड़क पर लगभग 4 घंटे तक यातायात जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे किया गया तब जाकर के यातायात बहाल हो पाया।

जानकारी अनुसार आज अनूपपुर जिला मुख्यालय में चचाई मार्ग पर ट्रक क्रमांक सीजी एन एक्स 1419 जो की चचाई की तरफ से अनूपपुर की ओर आ रहा था वहीं सामने से कोयला भर कर ट्रक क्रमांक सीजी 10 बी आर 9890 अनूपपुर से चचाई रोड की ओर जा रहा था दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण कृषि उपज मंडी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर के दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिससे लगभग 4 घंटे तक मुख्य मार्ग पर दोनों वाहनों के खड़े होने से यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलने के बाद यातायात और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैकों को सड़क से हटाया गया। इस दौरान छोटे वाहन साइड से निकलते रहे लेकिन बड़े वाहन यातायात जाम में फंसे रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story