अनूपपुर: गाय को बचाते पलटा कोयले से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, सभी सुरक्षित, लगा जाम

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: गाय को बचाते पलटा कोयले से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, सभी सुरक्षित, लगा जाम


अनूपपुर: गाय को बचाते पलटा कोयले से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, सभी सुरक्षित, लगा जाम


अनूपपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां गांव के पास सोमवार को कोयला भरा ट्राला वाहन सड़क पर पलट गया। तेज रफ्तार ट्राला गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका अगला हिस्सा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक और सहचालक सुरक्षित है, जबकि सड़क पर कोयला बिखर गया।

घटना के बाद अनूपपुर-वेंकटनगर मार्ग पर दोनों दिशाओं से भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन घंटे में यह कतार तीन किलोमीटर तक पहुंच गई, जिससे यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने का काम शुरू किया।

थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि चालक के अनुसार, घटना सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच हुई। कोरबा (छत्तीसगढ़) से हिंदुस्तान पावर प्लांट (मोजर बियर पावर प्लांट, जैतहरी) आ रहा ट्राला धनगवां गांव के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने सड़क पर बिखरे कोयले को हटवाया और जेसीबी की मदद से पलटे हुए ट्राले को सड़क किनारे किया। लगभग 9 बजे तक यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया। ट्राले को सीधा करने के लिए पेंड्रा से एक बड़ी क्रेन और मोजर बियर पावर प्लांट से एक जेसीबी मंगाई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story