जबलपुरः सीएमएचओ ने अस्पतालों को दिए अपने यहां उपलब्ध बेड की रोजाना जानकारी देने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः सीएमएचओ ने अस्पतालों को दिए अपने यहां उपलब्ध बेड की रोजाना जानकारी देने के निर्देश


जबलपुरः सीएमएचओ ने अस्पतालों को दिए अपने यहां उपलब्ध बेड की रोजाना जानकारी देने के निर्देश


जबलपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने वर्तमान में बढ़ती मौसमी बीमारियों की चुनौती से निपटने तथा आमजन की सहूलियत के लिए रविवार को जिले के समस्त शासकीय एवं प्राइवेट अस्पतालों को प्रतिदिन अपने यहाँ के उपलब्ध सामान्य बेड, आईसीयू बेड, आईसीसीयू बेड और वेंटीलेटर बेड की जानकारी नियमित सीएमएचओ ऑफिस की मेल आईडी पर उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ कार्यालय को जानकारी प्राप्त होते ही इस जानकारी से प्रतिदिन प्रेस मीडिया अथवा सोशल मीडिया के फेसबुक पेज तथा इंस्टाग्राम आईडी आई ई सी ब्यूरो सीएमएचओ जबलपुर तथा विक्टोरिया हॉस्पिटल के माध्यम से सामान्य जनमानस को तत्काल अवगत कराया जा सकेगा कि शहर के किस अस्पताल में सामान्य बेड व आईसीसीयू बेड उपलब्ध है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों से संबंधित, बिल पेमेंट से संबंधित एवं इलाज से संबंधित शिकायतें भी कर सकते हैं जिस पर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story