मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर किया नमन
भाेपाल, 10 नवंबर (हि.स.)। भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की आज मंगलवार काे जयंती है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें स्मरण कर नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर नमन करते हुए कहा - श्रमिकों एवं किसानों के अधिकार, सम्मान और कल्याण को जीवन का ध्येय बनाने वाले, श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक समरसता के प्रति उनका समर्पण तथा संगठन निर्माण में अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरित करता रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

