मप्रः मुख्यमंत्री आज तीन विभागों के चयनित कर्मियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री आज तीन विभागों के चयनित कर्मियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र


भोपाल, 10 जनवरी (हि.स)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लिए चयनित 362 शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के 256 कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 70 सहायक पशु चिकित्सकों और राजस्व विभाग के 36 नव चयनित नायब तहसीलदारों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव युवा अधिकारियों को प्रेरित करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story