राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट


भोपाल, 11 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मंगलवार को भोपाल स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

इस दौरान राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समान नागरिक संहिता, हर घर तिरंगा अभियान एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और विकासात्मक कार्यों के निर्णयों से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story