हिन्दुस्थान समाचार द्वारा आयोजित बुंदेलखंड परिसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव

WhatsApp Channel Join Now
हिन्दुस्थान समाचार द्वारा आयोजित बुंदेलखंड परिसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव


हिन्दुस्थान समाचार द्वारा आयोजित बुंदेलखंड परिसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव


भोपाल, 17 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार देर शाम खजुराहों में हिन्दुस्थान समाचार द्वारा आयोजित बुंदेलखंड परिसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने यहां के वीर योद्धाओं को याद करते हुए कहा कि मंदिर बचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित हुआ है।

उन्होंने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतररराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। जिससे कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एव सांसद वीडी़ शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बने। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। परन्तु बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार की शाम हवाई मार्ग से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचें, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद वीडी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार व विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा कनवेंशन सेंटर खजुराहो में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ आगामी 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ग्राम गढ़ा में कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन और 26 फरवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में समीक्षा बैठक की। कलेक्टर ने प्रजेंटेशन के माध्यम से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अधिकारियों को कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी बीच जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम गढ़ा बागेश्वरधाम पहुंचकर कन्या विवाह कार्यक्रम स्थल मंच का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story