मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल
Aug 21, 2026, 08:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 20 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे।
जनसंपर्क अधिकारी अवंतिका जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्योग संवाद, समाधान ऑनलाइन, सीएम मॉनिटरिंग के प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला विकास सलाहकार समिति बैठक में भी सहभागी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ में स्थानीय नागरिकों से संवाद भी करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

