मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा को बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा को बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि


भोपाल, 07 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित, कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह कारगिल की दुर्गम पहाड़ी पर शत्रुओं पर काल की भांति टूट पड़े और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य सदैव राष्ट्रसेवा की ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

गौरतलब है कि कैप्टन विक्रम बत्रा भारतीय सेना के एक अधिकारी थे, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता का परिचय दिया था। 7 जुलाई 1999 को कारगिल के 'प्वाइंट 4875' पर दुश्मन से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनके सम्मान में ही 'प्वाइंट 4875' को 'बत्रा टॉप' के नाम से जाना जाता है। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story