मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर किया नमन


भोपाल, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण के पावन पर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पूज्य पितरों के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा दिये गए संस्कार, परम्परा और नैतिक मूल्य हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। उनके आशीर्वाद से ही हमारे भविष्य को सही दिशा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से इस पर्व पर अपने पूज्य पितरों का पुण्य स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने और आने वाली पीढ़ियों तक संस्कारों की इस अमूल्य विरासत को पहुंचाने का संकल्प लेने का आवाह्न किया है।

उल्लेखनीय है हिन्दू धर्म में पितृ मोक्ष अमावस्या जिसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है, यह पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है और इसे ज्ञात-अज्ञात सभी पूर्वजों का श्राद्ध करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story